रायबरेली: पति के अभद्र मैसेज से परेशान होकर पत्नी ने उठाया बड़ा कदम, जानें पूरा मामला
डीह/रायबरेली, अमृत विचार। पति अपनी ही पत्नी के मोबाइल फोन पर अभद्र मैसेज भेजता था। पति इस हरकत से परेशान होकर पत्नी ने पुलिस की मदद ली है। अब पुलिस पति के विरुद्ध मुकदमा कर रही है। आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल वालों की प्रताड़ना से आजिज आकर विवाहिता अपने मायके में आ गई तो पति ने उसके साथ सोसल मीडिया पर अभद्र मैसेज करना शुरू कर दिया। जिससे परेशान होकर पत्नी ने यह कदम उठाया है।
पीड़िता ने अपने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने व अभद्र मैसेज भेजने का आरोप लगाते हुए डीह थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कार्रवाई शुरू की। क्षेत्र की मोहिनी पुत्री रामबहादुर निवासी गोंदवारा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह डेढ़ वर्ष पहले मई 2022 में साहबलाल निवासी मड़िहा थाना मोहनगंज जनपद अमेठी के साथ हुई थी।
कुछ दिनों तक सब कुछ सही रहा बाद में पति साहबलाल, सास शिवरता व ससुर रामसनेही दहेज में सोने की चेन व एक लाख रुपये की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसको प्रताड़ित व मारपीट करने लगे। पिता को जानकारी देने पर ससुराल पहुंचे पिता के साथ भी अभद्रता की। जिसके बाद वो वापस अपने मायके आ गयी।
महिला के मायके पहुंचने के बाद उसके पति ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। उसने अपनी ही पत्नी के मोबाइल फोन पर अभद्र मैसेज भेजना शुरू कर दिया। पीड़िता ने पहले तो उसे नजरअंदाज किया, किन्तु जब उसकी हरकत बंद नहीं हुई तो उसने पुलिस की मदद ली है। इस बारे में पुलिस का कहना कि मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: दो महिलाओं ने फंदा लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
