Lucknow University 66th convocation: एलयू का 66वां दीक्षांत समारोह आज, डिग्री के साथ मेधावियों को वितरित होंगे मेडल
अमृत विचार लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय में 66वां दीक्षांत समारोह (Lucknow University 66th convocation) का आयोजन आज गुरुवार को किया जाएगा। प्रातः 10:30 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 101 मेधावियों को 192 पदक व पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगी। इसमें रेशम देवी मौर्य गोल्ड मेडल सोशल वर्क की छात्रा रिद्धिमा कात्यायन मिश्रा को दिया जाएगा। वहीं श्री विशंभर नाथ गोल्ड दर्शनशास्त्र की संचिता शर्मा को दिया जाएगा। वहीं डॉ. इंद्रजीत सिंह गोल्ड मेडल एमए एंथ्रोपॉलिजी की छात्रा रही सुनिधि चौरसिया को दिया जाएगा।
अतुल माहेश्वरी मेमोरियल गोल्ड एलयू के छात्र शिवम मिश्रा को दिया जायेगा। शिवम को श्री प्रेम मुक्ता गोल्ड मेडल भी दिया जाएगा। इस बार दीक्षांत में करीब 53 हजार डिग्रियां भी प्रदान की जायेगी। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी। जबकि मुख्य अतिथि केरूप में पूर्व डीजी आईसीएमआर, चीफ, कार्डियोथोरिसक सर्जरी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली पद्मश्री प्रो. बलराम भार्गव होंगे। (Former DG ICMR, Chief, Cardiothoracic Surgery, All India Institute of Medical Sciences, New Delhi Padmashree Prof. Balram Bhargava) वहीं अति विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और विशिष्ट अतिथि रजनी तिवारी उपस्थिति रहेंगी। कार्यक्रम की शुरूआत प्रात: 10:30 बजे हो जायेगी।
इन्हें मिलेंगे यह मेडल
- अरीषा खान: चांसलर ब्रांज मेडल
- रिद्धिमा कात्यायन मिश्राः रेशमदेवी मौर्या गोल्ड मेडल इन सोशल वर्क
- अरविंद सिंह: चांसलर ब्रांज मेडल
- संचिता शर्मा: श्रीमती एवं श्री विशंभर नाथ मिश्रा गोल्ड मेडल
- सुनिधि चौरसिया : डा. इंद्रजीत सिंह गोल्ड मेडल
- शिवम मिश्राः श्री प्रेम मुक्ता गोल्ड मेडल व एक अन्य मेडल
संस्कृत की मधु को मिलेंगे तीन गोल्ड
विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली एमए संस्कृत की छात्रा मधु देवी को राजा हरनाम सिंह-सर हरकोर्ट बटलर गोल्ड मेडल, विमला पुरी गोल्ड मेडल, चंद्रा देवी एंड श्री राधा कृष्ण गोल्ड मेडल और इंद्राणी देवी मेमोरियल कैश प्राइज मिलेंगे।
इन्हें मिलेगा चांसलर ब्राज मेडल
चासंलर ब्रांज मेडल बीवीए के अरविंद सिंह व बीकॉम की अरीशा खान को मेडल दिया जाएगा।
इन्हें मिलेंगे ये पदक
दीक्षांत समारोह में एमएससी के विद्यार्थी शिवी गौतम और श्रेयांश शुक्ला को चांसलर सिल्वर मेडल, बीएससी के अमित कुमार, एलएलबी के अरुण कुमार, एलएलवी की चित्रांगना कश्यप, बीकॉम की चेतना शुक्ला, बीए की जूली पटेल, बीवीए की माही गुप्ता, बीएसएसी की मान्या श्रीवास्तव, बीकॉम के प्रियांशु निगम, बीए की सिमरन कौर व बीएफए की स्वाति भारती को चांसलर रजत पदक दिया जाएगा।
ये भी पढ़े:-Lucknow University 66th Convocation:पद्मश्री डॉ बलराम भार्गव होंगे chief guest, LU वीसी ने परखीं व्यवस्थाएं
