लखनऊ में इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2022-23 की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी की तैयारी पूरी, जानिए क्या रहेगा खास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ: यूपी बोर्ड सहित अन्य बोर्डों के माध्यम से कक्षा 6 से लेकर 10 विज्ञान के छात्रों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने वाली पीएम इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2022-23 की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता की तैयारी हो पूरी हो चुकी है। लखनऊ पब्लिक कॉलीजिएट में  इस प्रदर्शनी का आयोजन 8 दिसंबर को माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ महेन्द्र के निर्देशन में जेडी माध्यमिक लखनऊ मंडल डॉ प्रदीप कुमार के नेतृत्व में होगा। इसके अलावा मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार को नोडल, डीआईओएस टू रावेन्द्र सिंह बघेल, सह निरीक्षक आंग्ल भारतीय विद्यालय मनीषा द्विवेदी, एसोसिएट डीआईओएस जय शंकर श्रीवास्तव सहित राजकीय विद्यालयों के प्रिंसिपल्स व शिक्षकों की इसमें अहम भूमिका होगी। लखनऊ 

प्रदर्शनी में ये है खास

- पूरे प्रदेश के 40 जनपदों से बच्चे इसमें शामिल होंगे।
- 66 बाल वैज्ञानिकों नवाचारी मॉडल शो केश किए जाएंगे।
- 66 बाल वैज्ञानिकों में 40 छात्र व 26 छात्राएं हैं।
- प्रत्येक मॉडल की अपनी कोई न कोई विशेष उपयोगिता है।
- इस प्रदर्शनी के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किया जायेगा।

उच्च कोटि के वैज्ञानिक करेंगे मॉडल का मूल्यांकन

प्रदर्शनी में लगे मॉडलों का अवलोकन उच्च कोटि के वैज्ञानिकों की ओर से किया जायेगा। निर्णायक के रूप में एक एक मॉडल्स के मूल्यांकन के लिए केंद्र सरकार ने अपने एन आई एफ (राष्ट्रीय नव प्रवर्तन प्रतिष्ठान) के विशेषज्ञों को तथा शिक्षा निदेशक माध्यमिक की ओर से वैज्ञानिकों को लगाया गया है। इसके अलावा प्रदेश भर से आने वाले चयनितों और उनके मार्गदर्शक शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए आवासीय और भोजन व्यवस्था भी की गई है जिसमें छात्र छात्राओं के ठहरने की अलग अलग व्यवस्था की गई है। 

dine
डॉ.दिनेश कुमार मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ मण्डल 

कोट...........
प्रदर्शनी का आयोजन 8 दिसंबर को प्रातः 9 बजे किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा निदेशक बेसिक एवं माध्यमिक उत्तर प्रदेश डॉ.महेन्द्र देव होंगे तथा पुरस्कार वितरण समारोह अपरान्ह 3 बजे किया जाएगा।
डॉ.दिनेश कुमार मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ मण्डल 

ये भी पढ़े:-लखनऊ: मंडल स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में चमके,अब राज्य स्तर की तैयारी, बच्चों के नवाचार देखकर अधिकारी भी रह गये हैरान

 

संबंधित समाचार