रामपुर: मुरादाबाद और बरेली से डिरेल वैगन की नापजोख को पहुंची टीम, कराई गई वीडियोग्राफी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Demo Image

रामपुर, अमृत विचार। मालगाड़ी के दो वैगन डिरेल होने के मामले में मंगलवार को मुरादाबाद और बरेली से टीम जांच के लिए रामपुर जंक्शन पहुंची। इस दौरान वैगन की नापजोख की। साथ ही वीडियो ग्राफी कराई गई है।

संभावना है कि टीम बहुत जल्द उच्च अधिकारियों की अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी। बता दें कि रविवार रात सवा 10 बजे अंबाला से चलकर रुद्रपुर जा रही मालगाड़ी के दो वैगन रामपुर जंक्शन के आउटर पर डिरेल हो गए थे।

जिसकी सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। लोको पायलट ने मालगाड़ी को इमरजेंसी ब्रेक लेकर रोका था। आनन-फानन में मुरादाबाद से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (एआरटी) बुलाई गई थी।

हादसे की जांच के लिए डीआरएम राज कुमार सिंह ने चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी थी। मंगलवार को मुरादाबाद से जांच कमेटी रामपुर जंक्शन पहुंची। यहां उन्होंने रामपुर के अधिकारियों के साथ दोनों वैगन की नापजोख की। साथ ही हादसों का क्या कारण इस संबंध में वीडियोग्राफी की गई।

अधिकारी अपनी जांच रिपोर्ट बनाकर जल्द डीआरएम को सौंपेंगे। इस दौरान कैरिज एंड वैगन से अवनीश कुमार, जेई सिग्नल संजय कुमार, बरेली से ट्रैफिक इंस्पेक्टर संतोष कुमार, मुरादाबाद से सीएमआई जे के कुमार, रेल पथ निरीक्षक एपी त्रिपाठी आदि टीम में मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: ससुरालियों पर लगाया विवाहिता की हत्या का आरोप, परिजनों ने मिलक कोतवाली में किया हंगामा

संबंधित समाचार