Hamirpur News: युवक को किन्नर बनाकर की शादी, घटना का Video सोशल मीडिया में हो रहा वायरल
हमीरपुर में युवक को किन्नर बनाकर शादी रचाने का वीडियो वायरल।
हमीरपुर में युवक को किन्नर बनाकर शादी रचाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा। हांलाकि अमृत विचार डॉट कॉम ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
हमीरपुर, अमृत विचार। मौदहा कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवक को किन्नर बनाकर शादी रचाने के मामले का एक वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। पहले इस वायरल वीडियो को मौदहा कोतवाली से संबंधित बताया गया।
वहीं कोतवाली प्रभारी सुरेश कुमार सैनी ने इस वायरल वीडियो जैसे मामले से साफ इनकार करते हुए कहा कि ऐसी कोई घटना यहां नहीं हुई। न यह वायरल वीडियो तथा फोटो इस थाने से संबंधित है। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम भी ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो समलैंगिक शादी करने से सम्बंधित न होकर बांदा जनपद में यमुना किनारे के एक गांव निवासी ऐसे युवक से सम्बंधित है जो क्षेत्र के अन्य युवकों को मुम्बई ले जाकर उन्हें किन्नरों के हवाले कर किन्नर बनाते हैं। बाद में उसका सौदा होता है और किन्नर बनाकर उसे रखा जाता है।
ऐसी एक घटना के संबंध में गहराई से पता लगाने पर जानकारी हुई कि मौदहा के एक मुहल्ले से एक 18 वर्षीय युवक को मुम्बई में किन्नर के हवाले कर दिया, लेकिन उसको ले जाने वाले युवक का पता लगाकर परिजन पहुंचे और उसे वापस घर लाए। इसके पूूर्व बांदा जनपद के थाने में सूचना दी। वह स्वस्थ हैं और अब अपने घर में रह रहा है। इसी घटना को समलैंगिक शादी का वीडियो बता वायरल किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Kanpur: JCP अपराध से मिलने पहुंचे सर्राफा कारोबारी, 20 किलो सोना और 1 करोड़ कैश लेकर कारीगर हो गया फरार, SIT गठित
