वाराणसी : बेमौसम बारिश से फूल बेचने वालों को हो रहा नुकसान, सड़क पर फेंक रहे लोग
वाराणसी, अमृत विचार। शादियों के इस सीजन में फूलों की जबरदस्त बिक्री होती है,लेकिन बीते दो दिनों से हो रही बेमौसम बारिश ने फूलों के कारोबार को खासा प्रभावित किया है। बारिश की वजह से फूलों की खेती को नुकसान पहुंचा है। इतना ही नहीं कई विक्रेता फूलों को खराब होने पर सड़क पर फेंक दे रहे हैं। गौरतलब है कि काशी में पूरी दुनिया से पर्यटक आते हैं। यहां के घाटों और मंदिरों पर फूलों की बड़ी मात्रा में बिक्री होती है। लेकिन बारिश के चलते पर्यटकों की संख्या भी घटी है साथ ही फूल भी भीगकर खराब हो रहे हैं।
कुछ फूल विक्रेताओं से बातचीत में बताया कि वो रोज अलग-अलग मंडियों में फूल बिक्री के लिए लाते हैं। लेकिन कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते फूल भीगकर सड़ रहे हैं। जिससे उनकी बिक्री प्रभावित हो रही है। शादी विवाह के सीजन में गेंदे और सफेद फूलों की काफी मांग रहती है। लेकिन बारिश ने विक्रेताओं की उमीदों पर पानी फेर दिया है। मज़बूरी में विक्रेता इन्हें नष्ट करने पर मजबूर हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें -Video : काशी में गंगा किनारे कूड़े में मिले लाखों शिवलिंग, लोग बोले - आ गया है घोर कलयुग
