जनता के आशीर्वाद से तीन राज्यों में मिली जीत: स्वतंत्र देव

जनता के आशीर्वाद से तीन राज्यों में मिली जीत: स्वतंत्र देव

प्रयागराज। आगामी कुम्भ 2025 और और जनवरी से शुरू होने जा रहे माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक करने बुधवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह प्रयागराज सर्किट हाऊस पहुंचे। जहां उन्होंने सभी विभाग के संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी अधिकारियों को समय से कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए।

कुम्भ के सवाल पर उन्होंने कहा कि 2019 के कुंभ से भी अच्छा इस बार का कुंभ हो, इसके लिए बड़ी तेजी से तैयारी चल रही है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बिजली, पानी और यातायात की व्यवस्था सुचारू रूप से मिल सके, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ के तरफ से सख्त निर्देश दिए गए हैं।

इस पर संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी तेजी से कार्य करने में लगे हुए हैं। जितने भी हाईवेज है उनके कार्य मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। ओवर ब्रिज का काम भी तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को स्वच्छ गंगा जमुना का जल मिले इसके लिए जितने नाले गंगा यमुना में गिर रहे हैं सभी को टेप कर दिया जाएगा। जिसमें 16 नाले को चिन्हित कर लिया गया है।

राजनीतिक सवाल पर उन्होंने कहा पिछले 10 सालों में देश और गरीब आदमी आत्म निर्भर बनता जा रहा है। तीनो राज्यों की जीत पर उन्होंने कहा कि तीनों राज्यों के चुनाव में जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है। हमने जनता के लिए काम किया है, जो 70 सालों में कांग्रेस नहीं कर पाई है।

सपा बसपा कांग्रेस जब भी सत्ता  में आती हैं, जनता को लूटने का काम करती है। आज देश शांति और समृद्धि की ओर आगे बढ़ रहा है और देश में सुरक्षा शांति व्यवस्था कायम है। तमाम योजनाओं का जनता लाभ ले रही है। मोदी जी और योगी जी की सरकार में गुंडाराज भ्रष्टाचार आतंकवाद का खत्म हुआ है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: सीएम योगी ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से की मुलाकात, भगवान राम पर लिखी पुस्तक की भेंट