रामपुर : मुरादाबाद जाएंगे डिरेल हुए दोनों वैगन, चार सदस्यीय कमेटी तैयार करेगी फाइनल जांच रिपोर्ट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मंगलवार को मुरादाबाद और बरेली की टीम पहुंची थी रामपुर जंक्शन, रविवार रात हुआ था हादसा

रामपुर जंक्शन पर खड़े मालगाड़ी के वैगन।

रामपुर,अमृत विचार। मालगाड़ी के डिरेल हुए दोनों वैगन अब मुरादाबाद जाएंगे। जिनकी जांच के बाद चार सदस्यीय कमेटी फाइनल जांच रिपोर्ट तैयार करेगी। हालांकि दोनों वैगन की नापजोख मंगलवार को मुरादाबाद और बरेली की टीम करके ले गई है। किस स्तर से लापरवाही हुई है, इसकी रिपोर्ट आने में कुछ ही दिन शेष हैं।

बता दें कि अंबाला से चलकर रुद्रपुर जा रही स्पेशल मालगाड़ी के दो वैगन रामपुर जंक्शन के आउटर पर डिरेल हो गये थे। जैसे तैसे इमरजेंसी ब्रेक लेकर लोको पायलट ने बड़े हादसे से मालगाड़ी को बचाया था। मंगलवार को जांच कमेटी रामपुर जंक्शन पहुंची थी। यहां उन्होंने रामपुर के अधिकारियों के साथ दोनों वैगन की नापजोख की। साथ ही हादसों का क्या कारण रहा, इस संबंध में वीडियोग्राफी की गई। 

हादसे में फाइनल जांच रिपोर्ट तैयार करने के लिए अब दोनों वैगन मुरादाबाद मंडल जाएंगे। जिसके बाद जांच रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा। हालांकि इससे पहले मुरादाबाद मंडल से स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद आजम को दोनों वैगन को खाली कराने के निर्देश दिए जाएंगे। मौजूदा समय में दोनों वैगन में सीमेंट भरा हुआ है। वहीं 11 दिसंबर को मुरादाबाद में शंटिग पोर्टर और शंटिंग जमादार के बयान भी होंगे। जिसके बाद रिपोर्ट तैयार हो सकेगी।

ये भी पढ़ें :रामपुरः बड़े भाई ने नहीं दिलाए जूते तो छोटे भाई ने फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या

 

संबंधित समाचार