रामपुर : छत पर टहल रहे युवक का पैर फिसलने से जमीन पर गिरकर मौत, परिवार में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मसवासी, (रामपुर), अमृत विचार। नगर के मोहल्ला चाउपुरा में शाम के समय मकान की छत पर टहल रहे युवक का अचानक पैर फिसल गया। वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे उपचार के लिए बाजपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

नगर के मोहल्ला चाउपुरा निवासी देव सिंह का 20 वर्षीय बेटा राजकुमार मंगलवार शाम अपने मकान की छत पर टहल रहा था कि अचानक उसका पैर फिसल गया। वह छत से जमीन पर आकर गिर गया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। बाजपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसने बुधवार की देर शाम दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें : रामपुर : मुरादाबाद जाएंगे डिरेल हुए दोनों वैगन, चार सदस्यीय कमेटी तैयार करेगी फाइनल जांच रिपोर्ट 

संबंधित समाचार