काशीपुर: 342 किसानों को मिलेगा 163 करोड़ का मुआवजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा-रामनगर बाईपास चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि के एवज में 342 किसानों को 163 करोड़ का मुआवजा मिलेगा। प्रशासन ने 90 प्रतिशत मुआवजा की प्रक्रिया पूरी कर ली है। शीघ्र ही किसानों को मुआवजे की राशि बांटी जाएगी।

एनएच 734 पर मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा -रामनगर बाईपास चौड़ीकरण किया जाना है। क्षेत्र में 14 किमी के इस बाईपास निर्माण से मुरादाबाद से रामनगर जिम कार्बेट जाने वाली यात्रियों के समय की बचत होगी। तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि क्षेत्र में किमी 39 से किमी 54 तक 13 गांव के 342 किसानों की करीब 70 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की गई है। इन किसानों को 163 करोड़ रुपये का मुआवजा बांटा जाना है। बताया कि मुआवजे के लिए 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

इन गांवों में हुई भूमि अधिग्रहीत

बाबरखेड़ा, हरियावाला, कुंडा, बैंतवाला, फिरोजपुर, कचनाल गाजी, मानपुर, पट्टी हरु, भगवंतपुर काशीपुर, लक्ष्मीपुर लच्छी, लालपुर, खरमासी

संबंधित समाचार