अतीक और उसके रिश्तेदारों के बैंक लॉकर खंगालेगी पुलिस, तैयार हो रही है लिस्ट
प्रयागराज, अमृत विचार। अतीक अहमद की मौत के बाद अब उसके रिश्तेदारों पर भी पुलिस की नजर टेढ़ी हो चुकी है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर पुलिस अतीक के रिश्तेदारों की कुंडली निकालने में जुटी है। रिश्तेदारों के बैंक लाकरों की जानकारी जुटाने की तैयारी शुरु होने जा रही है। इसको लेकर पुलिस लिस्ट तैयार कर रही है। हालांकि इस पूरी कार्रवाई का बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया जा रहा है।
अतीक अहमद के दहशत की दम पर बनाये गये काले साम्राज्य पर एक और चोट पड़ने वाली है। पुलिस अब अतीक और उसके रिश्तेदारों के बैंक लॉकर की जानकारी जुटाने की तैयारी में लगी है। बैंक लॉकर में करोड़ों के जेवरात होने की आशंका जताई गई है। पुलिस प्रयागराज के बैंकों के लॉकर की पड़ताल में जुट गई है। इसके लिए आतीक के रिश्तेदारों सूची तैयार की जा रही है। प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, आजमगढ़, वाराणसी सहित अन्य जगहों पर रहने वाले रिश्तेदारो का पता लगाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें -Up Board Exam 2024: परीक्षा कार्यक्रम जारी, जानिए क्या है शेड्यूल और कब जारी होंगे एडमिट कार्ड
