कासगंज: छात्राएं स्वयं को न समझें कमजोर, जमकर करें मुकाबला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 पुलिस ने महदवा के प्राथमिक विद्यालय में ऑपरेशन जागृति अभियान की दी जानकारी

कासगंज,अमृत विचार : प्रदेश सरकार महिलाओं, बालिकाओं को सशक्त बनाने को आपरेशन जागृति मिशन शक्ति कार्यक्रम चला रही है। महिला, बालिकाओं व आमजन को सरकार द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक कर रही है। पात्रों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई है।

अमांपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के महदवा गांव के प्राथमिक विद्यालय की छात्राओ को जानकारी देकर सजग रहने का आह्वान किया। गुरुवार को  को मिशन जागृति की टीम ने अमांपुर के महदवा गांव के प्राथमिक विद्यालय में जन चौपाल लगाईं। इस दौरान एसआई सोनपाल सिंह ने छात्राओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बालिका अपने आप को कमजोर न समझे।

शासन-प्रशासन, महिलाओं और बालिकाओं के लिए हरसंभव मदद करने के लिए तत्पर है। युवा बालिकाओं के साथ हो रहे साइबर हिंसा के बारे में जागरुकता संबंधी पत्रक भी वितिरण किए गए। इस दौरान महिला हेड कस्टेबल रश्मि तोमर, नेहा, हेड कस्टेबल शैलेन्द्र कुमार, हेड कस्टेबल अनुरूद्र कुमार, ब्रज गोपाल सिंह, कुमरपाल सिंह, राकेश राजपूत, धर्मेन्द्र कुमार वार्ष्णेय, प्रबल प्रताप सिंह, रजनीश कुमार, उपासना सिंह, द्रोपा देवी, सुलेखा चौहान, शिखा, सुनीता चौहान, पूजा, पूनम देवी, सरिता, धनदेवी, कमलेश, हेमलता आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - राजस्थान: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का किया गया अंतिम संस्कार 

संबंधित समाचार