प्रतापगढ़: एसडीएम के निरीक्षण में बंद मिला धान क्रय केंद्र, कार्रवाई के लिए लिखा पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पट्टी/प्रतापगढ़। निरीक्षण के दौरान एसडीएम को धान क्रय केन्द्र बंद मिला। किसानों से बात कर एसडीएम में कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। पट्टी के रेड़ीगारापुर बाजार में खुले धन क्रय केंद्र पर तमाम अवस्थाएं हैं। इस कारण जिन किसानों ने पंजीकरण कराया है उनके भी धान की तौल क्रय केंद्रों पर नहीं हो पाती है। रूर निवासी पूर्व बीडीसी दिनेश सिंह ने केंद्र के व्यवस्था की शिकायत गुरुवार को एसडीएम देश दीपक सिंह से करते हुए किसानों के हितों के ध्यान में रखते हुए इसे ठीक कराए जाने की मांग की।

एसडीएम मामले को संज्ञान लेते हुए एसएमआई मंगरौरा दिनेश प्रताप सिंह के साथ किसान सेवा सहकारी समिति रेड़ीगारापुर पहुंच गए। यहां पर सेंटर बंद मिला जबकि खरीद की गई है। एसडीएम के आने की जानकारी पर वहां पहुंचे किसानों ने अपनी समस्या बताई। किसानों ने बताया कि यहां पर  किसानों के धान कागजों पर लिए जा रहे हैं। लेकिन हकीकत में कोई भी किसान अपना धान नहीं बेंच पा रहा है।

इस मौके पर वंश बहादुर सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, देवनाथ पांडेय, राम प्यारे पांडेय, जय प्रकाश सिंह, राम लवट यादव,ज्वाला प्रसाद धुरिया, धर्मेंद्र पटेल आदि किसानों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई।  एसडीएम ने बताया कि गुरुवार को जांच के लिए पहुंचा तो सेंटर बंद मिला, जबकि कागजों पर यहां खरीद चल रही है। ग्रामीणों के बयान भी लिए गए। केंद्र के जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई है।

यह भी पढ़ें : यूपी में कांग्रेस को सिर्फ 2 सीट देगी समाजवादी पार्टी, सपा नेता ने बताई इसकी वजह

संबंधित समाचार