बरेली: महापौर ने नए प्लांट का किया शुभारंभ, बाकरगंज में हर दिन 1700 टन कूड़े का होगा निस्तारण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बाकरगंज कचरे का ढेर जल्द खत्म होगा। महापौर डॉ. उमेश गौतम ने गुरुवार को एक नए प्लांट का शुभारंभ कर 2024 तक कचरे की पहाड़ खत्म होगा। गुरुवार को 1200 टन के नए प्लांट का आज शुभारंभ किया। इसी के साथ अब यहां 1700 टन कूड़े का निस्तारण हो सकेगा। नए प्लांट के लगने से हर दिन 1700 टन कूड़े का निस्तारण किया जा सकेगा। नए प्लांट के लगने से स्थानीय लोगों ने खुशी जताई  है। 

शहर के बाकरगंज में करीब चार लाख टन कूड़े का ढेर लगा है। इसके निस्तारण के लिए निगम की ओर से लगाए गए लीगेसी वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट से हर दिन 500 टन से अधिक कूड़े का निस्तारण किया जा रहा था। गुरुवार को महापौर डा. उमेश गौतम ने नई मशीनों का संचालन शुरू कराया। इससे हर दिन 1700 टन कूड़ा निस्तारण की क्षमता पहुंच गई। उन्होंने बताया मार्च तक बाकरगंज से कूड़े का पहाड़ खत्म हो सकेगा

ये भी पढे़ं- बरेली: 17 एंबुलेंस बेकार, बदले में मिली सिर्फ एक

 

संबंधित समाचार