Ayodhya Ram mandir : ट्रस्ट ने सोशल मीडिया पर जारी की निर्माण कार्य की तस्वीर, आप भी देखिये
अयोध्या, अमृत विचार। रामनगरी में प्रभु श्रीराम का भव्य और दिव्य मंदिर के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। 22 जनवरी 2024 को भगवान राम लला के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शुक्रवार को राम मंदिर निर्माण कार्य की वर्तमान तस्वीरें जारी की हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इन तस्वीरों को साझा किया गया है। ट्रस्ट की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार राम लला के मंदिर में प्रथम फ्लोर का निर्माण कार्य चल रहा है। जबकि गर्भ गृह पूरी तरह से बन कर तैयार हो चुका है।

ये भी पढ़ें -यूपी में 1625 नए रूटों पर चलेगी रोडवेज की बसें, परिवहन निगम ने भेजा प्रस्ताव
