मुरादाबाद: सरकारी कार्बाइन से गोली मारकर पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक पुलिस कर्मी ने पुलिस लाइन की बैरक में सरकारी कार्बाइन से गुरुवार को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक मजहर घर पर छुट्टी की अवधि पूरी होने के बाद 23 सितंबर को ही वापस लौटा था। उसने पुलिस लाइन के बैरक में दोपहर …
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक पुलिस कर्मी ने पुलिस लाइन की बैरक में सरकारी कार्बाइन से गुरुवार को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक मजहर घर पर छुट्टी की अवधि पूरी होने के बाद 23 सितंबर को ही वापस लौटा था। उसने पुलिस लाइन के बैरक में दोपहर को सरकारी कार्बाइन से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक समेत पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारी मौके पहुंचे। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
