पुणे: मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से छह लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुणे। महाराष्ट्र में पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड इलाके में मोमबत्ती बनाने वाली एक फैक्टरी में शुक्रवार को आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पिंपरी-चिंचवड नगर निगम आयुक्त शेखर सिंह ने कहा कि दमकल विभाग को अपराह्न करीब दो बजकर 45 मिनट पर तलवाडे स्थित फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली।

उन्होंने कहा कि फैक्टरी में आम तौर पर जन्मदिन समारोह में इस्तेमाल की जाने वाली मोमबत्तियां बनाई जाती हैं। शेखर सिंह ने कहा, ‘‘ आग बुझा दी गई है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।’’ नगर निगम आयुक्त ने बताया कि घायलों को पुणे और पिंपरी चिंचवड नगर निगम क्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

ये भी पढ़ें - प्याज निर्यात पर प्रतिबंध के खिलाफ किसानों ने मुंबई-आगरा राजमार्ग किया अवरुद्ध, रोकी नीलामी

संबंधित समाचार