वाराणसी: "विकसित भारत संकल्प यात्रा" चौपाल में बोले मंत्री राजभर- भारत से गरीबी को भगाना ही प्रधानमंत्री का सपना है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। "विकसित भारत संकल्प यात्रा" चौपाल का आयोजन शुक्रवार को जयापुर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय मंत्री अनिल राजभर रहे। उन्होंने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर मौजूद लोगो को संबोधित करते हुए मंत्री अनिल राजभर ने सरकार की तरफ चलाई जाने वाले सभी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए विभिन्न विभाग के अधिकारियों से संपर्क करते हुए लाभ लेने के लिए लोगों से अपील की गई। 

उन्होंने कहा कि केंद्र वी प्रदेश सरकार की सभी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के नागरिकों तक पहुंचाने और उसके प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा जिले की सभी ग्राम पंचायत और शहरी वार्डों में चलेगी। इस यात्रा के माध्यम से सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही गांव सभाओं में विभागों के अधिकारी कैंप करके योजनाओं का लाभ लोगों को उपलब्ध करा रहे हैं। 

विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। प्रत्येक ग्राम पंचायतो में यह यात्रा पहुंचेगी। प्रधानमंत्री के 'सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास व सबका प्रयास' का जिक्र करते हुए कहा कि सबके प्रयास से सभी का विकास हो। यह यात्रा पूरे जनपद के एक ग्राम सभाओं,  मुहल्लो, वार्डों तक जा रही हैं। 

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: बाइक सवार को सौ मीटर तक घसीट ले गई ट्रैक्टर ट्राली, युवक की मौत

संबंधित समाचार