बरेली : HDFC बैंक के ब्लड डोनेशन कैंप में 60 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भारत में निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक की तरफ से आज ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। सिविल लाइंस स्थित एचडीएफसी बैंक के मैनेजर ने बताया कि एचडीएफसी हर साल ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन करता है।

इस बार देश में 1200 से अधिक शहरों और 6000 केंद्रों पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आज बरेली सिविल लाइंस ब्रांच में 60 से अधिक लोगों ने ब्लड डोनेट किया। इस अवसर पर बैंक मैनेजमेंट के आलोक ध्यानी, अभिनेश सक्सेना, जितेंद्र श्रीवास्तव आदि ने ब्लड डोनर्स का आभार व्यक्त किया।

 

संबंधित समाचार