लखनऊ: खेत में काम करने गया था पति, पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान
मलिहाबाद/लखनऊ। अज्ञात कारणों के चलते विवाहिता ने कमरे के अंदर लगे कुंडे में साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम तरौना निवासी योगेन्द्र यादव खेत में काम करने चला गया था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे योगेन्द्र यादव की पत्नी बबली यादव 34 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते घर का मेन दरवाजा बंद कर कमरे में कुंडे से साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी।
सूचना पर पहुंचा उसका पति दूसरे के घर से अपने घर में जाकर देखा तों उसकी पत्नी कुंडे से लटकी थी। जिसकी सूचना रहीमाबाद पुलिस को परिजनों ने दी। रहीमाबाद पुलिस ने मृतका बबली के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मृतक बबली के परिवार में उसका पति योगेन्द्र याद ,पुत्र निर्भय (13),अभय (10) व रूबल (5) हैं।
यह भी पढ़ें;-रायबरेली: लालगंज पुलिस की रिमांड को दीवानी मजिस्ट्रेट ने किया खारिज, मुलजिम को निजी मुचलके पर छोड़ा
