शर्मानाक: घर में अकेली पाकर चचेरा मामा ने बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, हालत गंभीर
अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम आठ साल की मासूम बच्ची के साथ चचेरे मामा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। परिवारीजनों की सूचना पर संग्रामपुर पुलिस बच्ची को लेकर संग्रामपुर सीएससी पहुंचे जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
थाना क्षेत्र के एक गाँव मे शुक्रवार की देर शाम रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। भीमी निवासी चचेरे मामा दिनेश पाल ने अपनी आठ साल की चचेरी भांजी को अपने घर ले जाने के लिए उसके गांव पहुचा। जहां उसको अकेला पाकर जबरजस्ती दुष्कर्म किया। बच्ची की गुहार पर आसपास के लोग एकत्रित हुए तब तक युवक मौके से फरार हो गया।
वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची संग्रामपुर पुलिस बच्ची को लेकर संग्रामपुर सीएचसी पहुंची जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। संग्रामपुर थाना प्रभारी श्रीराम ने बताया की घटना की जानकारी है। आरोपी चचेरे मामा को गिरफ्तार कर अन्य कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: बिना बुलाए लोगों तिलक समारोह में की जामकर मारपीट, दो नामजद समेत 12 पर केस दर्ज
