लखनऊ: उत्तरी जोन में 39 पुलिसकर्मियों के हुए ट्रांसफर, ये मिला कार्यक्षेत्र
लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ के उत्तरी जोन में तैनात 39 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। लखनऊ पुलिस कमिश्नर एसबी शिरोडकर के मुताबिक 39 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर किए हैं। इसमें इंस्पेक्टर धनेश प्रसाद को जानकीपुरम थाने, इंस्पेक्टर अमित कुणारा सिंह माड़ियाव थाने और इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह को जानकीपुरम से गाज़ीपुर थाने भेजा गया है। वहीं एसआई सुनील कुमार अलीगंज की पूरनिया चौकी प्रभारी बनाये गये हैं जबकि एसआई रामानंद यादव इंदिरानगर थाने की सुगामाऊ बीट प्रभारी बने हैं।
इसके अलावा एसआई दिग्विजय यादव इंदिरानगर थाने की ताकरोही चौकी प्रभारी बनाये गये हैं। इसी तरह से एसआई हरीओम पटेल को पॉलिटेक्निक चौकी इंचार्ज बनाया है। एसआई भरत पाठक को भूतनाथ चौकी प्रभारी बनाया गया। एसआई राम गोपाल को पुरनिया चौकी से हटाकर अलीगंज थाने अटैच किया गया है। अभय बाजपेयी को ताकरोही चौकी से हटाकर अलीगंज थाने भेजा गया है। एसआई केशव झा को इस्माइलगंज चौकी से हटाकर थाने में अटैच किया गया है। एसआई रंजीत सिंह को इस्माइलगंज चौकी प्रभारी बनाया गया है।
ये भी पढ़ें -मेरी कहानी-मेरी जुबानी : CM योगी ने लाभार्थियों से किया संवाद, बोले - सभी को मिलेगा योजनाओं का लाभ
