बहराइच: युवक का नदी में उतराता मिला शव, नहीं हो सकी पहचान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। कोतवाली देहात क्षेत्र के गोलवाघाट पुल के नीचे एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान करवाने के बाद लाश को मर्च्युरी में रखवा दिया है। पहचान न होने पर उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। कोतवाली देहात क्षेत्र के सरयू नदी पर गोलवाघाट पुल है। पुल के नीचे शनिवार दोपहर में एक युवक का शव लोगों ने उतराते देखा। इस पर पुलिस को सूचना दी। 

प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को नदी से बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों से शव की पहचान करवाई। लेकिन आसपास के लोग मृतक युवक की पहचान नहीं कर सके। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक की उम्र 22 वर्ष के आसपास है पहचान न होने पर 72 घंटे के लिए लाश मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-उत्तराखंड सुरंग हादसा: अखिलेश यादव ने 41 मजदूरों की जान बचाने वालों को किया सम्मानित

संबंधित समाचार