प्रतापगढ़: हर्ष फायरिंग से टेंट कर्मी की मौत, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पट्टी/प्रतापगढ़, अमृत विचार। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के कोटिया पूरेधनी गांव में फूलचंद दुबे के घर शुक्रवार की रात हल्दी रस्म के दौरान हुए हर्ष फायरिंग में गोली लगने से टेंट कर्मी घायल हो गया था। इलाज के दौरान प्रयागराज में देर रात उसकी मौत हो गई। 

पिता की तहरीर पर पुलिस ने फूलचंद दुबे के भांजे पिंटू के खिलाफ गैरइरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कुंदनपुर गांव निवासी अजय (16) पुत्र सुरेश कक्षा 10 का छात्र था। दो माह से घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण टेंट पर कार्य कर रहा था। शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे हर्ष फायरिंग में गोली उसके सिर में लगी थी। 

प्रतापगढ़: हर्ष फायरिंग से टेंट कर्मी की मौत, मुकदमा दर्ज

इलाज के दौरान देर रात उसकी प्रयागराज मौत हो गई।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अजय दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई विजय, एक बहन शिवानी है। किशोर की मौत से पिता सुरेश, मां अनीता, बाबा गिन्नी लाल समेत परिजन रो रो कर बेहाल हैं।

बाबा व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा संतोष सिंह ने बताया कि पिता सुरेश की तहरीर पर आरोपी पिंटू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या,एससी एसटी व आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-अमेठी: हर घोटाले में कांग्रेस का नेता शामिल, स्मृति ईरानी ने Congress पर साधा निशाना

संबंधित समाचार