गोरखपुर में महिला टीचर का अश्लील वीडियो बनाकर Instagram पर किया वायरल, स्कूल पहुंची तो उड़े होश
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक चौंकाने वाली खबर है। यहां के शाहपुर क्षेत्र के एक निजी स्कूल की शिक्षिका का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। मामले में एसएसपी के निर्देश पर शाहपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर साइबर एक्सपर्ट की मदद से जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, जिले के शाहपुर के एक मोहल्ले की महिला शाहपुर थाने के पास एक कान्वेंट स्कूल में अध्यापिका है। पीड़िता ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने लिखा है कि गुरुवार की सुबह स्कूल गई तो बच्चों ने बताया कि उनकी फोटो किसी ने एडिट करके विद्यालय के नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर भेज रहा है।
इसके अलावा पीड़िता ने बताया कि आरोपी कई लोगों को फोटो और वीडियो लगा के फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेजा है। वीडियो में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। स्थानीय थाने से कार्रवाई न होने पर उन्होंने परिजनों के साथ एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के निर्देश पर शुक्रवार को शाहपुर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:-अमेठी: हर घोटाले में कांग्रेस का नेता शामिल, स्मृति ईरानी ने Congress पर साधा निशाना
