प्रयागराज: शुआट्स कॉलेज में परीक्षा स्थगित, छात्रों की तोड़फोड़ और आगजनी
एक दिन पहले परीक्षा स्थगित फिर दोबारा आदेश किया जारी
नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। नैनी सैम हिग्गिनबाटम कृषि प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय (सुआट्स) कॉलेज में बवाल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कभी कर्मचारी अपनी वेतन को लेकर बवाल कर रहे है तो कहीं छात्र अपनी परीक्षा को लेकर बवाल कर रहे है। कॉलेज प्रबंधन ने शुक्रवार को 15 जनवरी तक अवकाश घोषित करते हुए नोटिस जारी कर दिया। इसकी जानकारी विवि कि वेबसाइट पर भी जानकारी दी गई। वहीं 11 दिसंबर से शुरु होने वाली सेमेस्टर की परीक्षा को निरस्त कर दिया।
वहीं अचानक से दोबारा परीक्षा की तिथि घोषित करने के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और शनिवार कि देर शाम छात्रों दी कालेज कैम्पस में जमकर बवाल करते हुए तोड़फोड़ और आगजनी कर दिया। सूचना नैनी पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची फोर्स ने छात्रों को खदेड़ा तो सभी छात्र मौके से भाग निकले। मामले में कालेज प्रबंधन ने पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के मुताबिक नैनी सैम हिग्गिनबाटम कृषि प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय (शुआट्स) कॉलेज में पिछले कई महीने से कर्मचारी अपनी दस महीने कि वेतन को लेकर बवाल कर रहे है। जिनकी सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं शनिवार की रात शाम कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों ने अपनी परीक्षा तिथि को लेकर बवाल करना शुरु कर दिया।

छात्रों ने परीक्षा निरस्त किये जाने के बाद दोबारा 15 जनवरी को कराने का आदेश जारी किया था। बाद में 13 जनवरी को होने का आदेश जारी कर दिया। फिर 8 जनवरी को होने का आदेश जारी कर दिया। उसके बाद जिसके बाद बौखलाये छात्रों ने देर शाम कालेज कैंपस में रजिस्ट्रार ऑफिस के सामने बवाल करना शुरु कर दिया।
छात्रों ने कालेज में कुर्सियां तोड़ने के साथ आगजनी कर दिया। कालेज मे लगी लाइटों तो तोड़कर अंधेरा कर दिया। छात्रों का बवाल काफी देर तक चलता रहा। कॉलेज प्रबंधन ने सूचना नैनी पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने पहुंचकर छात्रों को खदेड लिया। जिसके बाद सभी छात्र भाग निकले। कालेज प्रबंधन के उपद्रवी छात्रों के खिलाफ तहरीर दी है।
फिलहाल पुलिस छात्रों की तलाश कर रही है। वही छात्रों का कहना था कि पहले परीक्षा अनिश्चित कालीन के लिए निरस्त किया गया और फिर अचानक से तिथि घोषित कर दी गई। हलाकि मामले में 8 जनवरी को परीक्षा कराये जाने की बात पर छात्र शांत हो गये।
छात्रों ने अपनी परीक्षा और फीस और कई मांगो को लेकर बवाल किया था। छात्रों को समझाकर शांत करा दिया गया है। ब परीक्षा आठ जनवरी को कराई जाएगी। अब स्थिति सामन्य है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी..., साजिद खान, अतिरिक इंस्पेक्टर नैनी कोतवाली।
यह भी पढ़ें:-अमेठी: हर घोटाले में कांग्रेस का नेता शामिल, स्मृति ईरानी ने Congress पर साधा निशाना
