कानपुर: दूल्हे की निकासी कराने गई महिला की लुटेरों ने छीनी चेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शास्त्री नगर स्थित काली मठिया मंदिर के बाहर वारदात को दिया अंजाम

कानपुर, अमृत विचार। शास्त्री नगर स्थित काली मठिया मंदिर में दूल्हे की निकासी कराने गई महिला को बाइक सवार लुटेरों ने अपना शिकार बनाया। निकासी कर मंदिर से बाहर आ रही महिला के गले में लुटेरें ने झपट्टा मारा, इसके बाद 'मिल गया' कहते ही बाइक सवार तेज रफ्तार में फरार हो गए। पीड़िता ने काकादेव पुलिस से मामले की शिकायत की। 

गुजैनी निवासी संतोष सिंह की पत्नी मीनू सिंह रिश्तेदार के बेटे की बारात में जाने के लिये शनिवार सुबह शास्त्री नगर गईं थीं। निकासी के दौरान मीनू दूल्हे को लेकर काली मठिया मंदिर आईं थीं। शाम छह बजे करीब वह मंदिर से बाहर निकलीं, तभी घात लगाए बैठे दो बाइक सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर उनकी सोने की चेन छीन ली।  

पीड़िता ने बताया कि चेन छीनते ही बाइक सवार युवक ने 'मिल गया' बोला, जिसके बाद बाइक सवार युवक ने एकदम से रफ्तार बढ़ा दी। पीड़िता ने मामले की जानकारी काकादेव पुलिस को दी।  घटना की जानकारी पर पहुंची काकादेव पुलिस ने पीड़िता से तहरीर ली है। थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: रिटायर्ड आईपीएस विजय शंकर सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन

संबंधित समाचार