इराकी प्रधानमंत्री Shia' Al Sudani ने एकतरफा प्रतिक्रिया के खिलाफ अमेरिका को दी चेतावनी, जानिए क्या कहा? 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बगदाद। इराकी प्रधान मंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने राजनयिक मिशनों की रक्षा के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है साथ ही साथ ही अमेरिका को चेताया कि इराक की मंजूरी के बिना अमेरिकी दूतावास पर हमले का एक तरफा जवाब नहीं देना चाहिए।

इराकी प्रधान मंत्री के मीडिया कार्यालय के एक बयान में कहा गया है कि उन्होंने शुक्रवार रात अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन को फोन पर दिन में अमेरिकी दूतावास के पास रॉकेट हमले सहित सुरक्षा मुद्दों पर यह टिप्पणी की। बयान में कहा गया कि अल-सुदानी ने इराक में राजनयिक मिशनों, अंतरराष्ट्रीय गठबंधन मिशन के कर्मियों और उनकी सुविधाओं की सुरक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, “साथ ही इराकी सरकार की मंजूरी के बिना सीधी प्रतिक्रिया के खिलाफ चेतावनी भी दी।

बयान के अनुसार, ऑस्टिन ने अपनी ओर से इराकी सरकार की निंदा और अपराधियों को पकड़ने के उपायों का स्वागत किया और इस बात पर जोर दिया कि इस तरह की कार्रवाइयों से इराक की आंतरिक सुरक्षा को खतरा है। शुक्रवार तड़के मध्य बगदाद में भारी किलेबंदी वाले ग्रीन जोन में स्थित अमेरिकी दूतावास के आसपास रॉकेटों की बौछार हुई थी।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय रूस में गिरफ्तार नागरिक की मदद के लिए प्रयासरत 
अमेरिका का विदेशी मंत्रालय अमेरिकी-रूसी राष्ट्रीयता वाले एक व्यक्ति यूरी मालेव को आवश्यक सहायता प्रदान करने कर रहा है, जिसे नाजीवाद के पुनर्वास के आरोप में रूस में गिरफ्तार किया गया है। विभाग के एक प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा, “विदेशों में अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा से बढ़कर हमारी कोई प्राथमिकता नहीं है। हम रूस में एक अमेरिकी नागरिक को हिरासत में लिए जाने की रिपोर्टों से अवगत हैं। जब किसी अमेरिकी नागरिक को विदेश में हिरासत में लिया जाता है, तो विभाग सभी उचित सहायता प्रदान करने के लिए काम करता है।” गौरतलब है कि सेंट पीटर्सबर्ग की एक अदालत ने शनिवार को मालेव को नाजीवाद के पुनर्वास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया, क्योंकि उनके सोशल मीडिया पोस्ट में नाजी जर्मनी पर सोवियत विजय के प्रतीक सेंट जॉर्ज रिबन को नकारात्मक रूप से चित्रित किया गया था।

ये भी पढ़ें : ईरान: विदेशियों के अपहरण के संदेह में चार गैंगस्टर गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता