Jeena Isi Ka Naam Hai : यश कुमार की फिल्म 'जीना इसी का नाम है' का फर्स्ट लुक रिलीज, दर्शकों को आएगी बेहद पसंद 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार यश कुमार की आने वाली फिल्म जीना इसी का नाम है का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। दीपक के बजाज प्रोडक्शन प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म जीना इसी का नाम है का फर्स्ट लुक आज रिलीज हो गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में यश कुमार, श्रुति राव और काजल सिंह के साथ कट्टा लिए नजर आ रहे हैं। 

इस फिल्म के निर्माता दीपक बजाज हैं और निर्देशक चंदन सिंह हैं, जिन्होंने बताया कि फिल्म का ट्रेलर कल 11 दिसंबर को कैप्टन वीडियो के ऑफिशियल यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा। यश कुमार ने कहा कि जीना इसी का नाम है, एक फिक्शन स्टोरी पर आधारित है। फिल्म का निर्माण बेहद भव्यता के साथ हुआ है। इस फिल्म में मेरा किरदार अलग और नया है। उम्मीद करता हूं कि दर्शकों को यह बेहद पसंद आने वाला है। फिल्म में गीत संगीत भी दमदार है। 

https://www.instagram.com/p/C0qdXLarE12/?hl=hi&img_index=1

फिल्म जीना इसी का नाम है में यश कुमार, श्रुति राव, काजल सिंह, विनोद मिश्रा,अनिता रावत, देव सिंह, सुबोध सेठ, राधे कुमार, समर्थ चतुर्वेदी प्रमुख भूमिका में हैं। इसके संगीतकार साजन मिश्रा और भरत चौहान हैं। गीतकार आशुतोष तिवारी, धरम हिंदुस्तानी और अनुपम पाठक हैं। कहानी वीरू ठाकुर की है। 

ये भी पढ़ें : Ashok Kumar Death Anniversary : बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता थे अशोक कुमार, बेमिसाल अभिनय से छह दशक तक किया दर्शको के दिलों पर राज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज