जौनपुर: राष्ट्रीय लोक अदालत में 37667 मामलों का हुआ निस्तारण, कई दिनों से लंबित थे केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला न्यायाधीश वाणी रंजन अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन तथा प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिविल जज सीनियर डिविजन ज्योति शिल्पी चौहान की देखरेख में जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह समझौते के आधार पर 37667 मामले का निस्तारण किया गया है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव शिल्पी चौहान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में लम्बित 2389 एवं राजस्व न्यायालयों तथा प्रशासन के अन्य विभागों के 35278 सहित कुल 37667 मामलों का निस्तारित हुए तथा समझौता राशि कुल 1 अरब 78 करोड़ 46 लाख 63 हजार 854 रुपये की हुई। 

उन्होंने बताया कि पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण भूदेव सिंह गौतम, द्वारा कुल 128 वाद निस्तारित किये गये, जिस पर कुल 11 करोड़ 39 लाख 18 हजार रुपये की धनराशि क्षतिपूर्ति याचीगण को दिलायी गई। 

उन्होंने बताया कि विभिन्न मजिस्ट्रेट न्यायालयों द्वारा 1885 शमनीय फौजदारी वादों को निस्तारित किया गया जिनमें 85020 का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। एनआई एक्ट के 2 मामले व सिविल न्यायालय द्वारा कुल 45 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें उत्तराधिकार के मामलों में मूल्य 4811925 रूपये का प्रमाण पत्र निर्गत किया गया।

उन्होंने बताया कि प्री-लिटिगेशन स्तर पर जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों एवं पुलिस विभाग द्वारा भी मामलों का निस्तारण कराया गया, जिसमें राजस्व न्यायालयों फौजदारी के 480 वादों, सहित अन्य प्रकार के 116, नगर पालिका द्वारा जलकर से सम्बन्धित 10 वादों, विद्युत बिल से सम्बन्धित 17 वादों सहित कुल 37667 मामलों का निस्तारण किया गया। 

बैंक/ फाइनेंस कम्पनी एवं बीएसएनएल आदि के रिकवरी से सम्बन्धित 1222 प्री-लिटिगेशन वाद निस्तारित किये गये तथा जिसमें मूल्य 1657722509 रुपये का समझौता किया गया। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 37667 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें कुल एक, मूल्य 78,46,63,854 रुपये की धनराशि पर समझौता किया गया।

यह भी पढ़ें: जौनपुर में मनायी गयी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सी राजगोपालाचारी की 145 वीं जयंती

संबंधित समाचार