Kanpur Theft News: बाइक शोरूम में लाखों की चोरी… डेढ़ घंटे तक घूम-घूमकर वारदात को दिया अंजाम, CCTV में कैद
कानपुर के घाटमपुर के पतारा हीरो मोटर्स शोरूम में लाखों की चोरी।
कानपुर के घाटमपुर के पतारा हीरो मोटर्स शोरूम में लाखों की चोरी हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई
कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पतारा कस्बा में हीरो मोटर्स शोरूम में चोरों ने लाखों की चोरी घटना को अंजाम दिया है। यहां पर कर्मचारी शोरूम खोलने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। कर्मचारियों ने डायल 112 पर पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शोरूम में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल कर रही है। सीसी टीवी फुटेज में दो युवक चोरी करते दिखाई दे रहे है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे में कैद युवकों की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा कस्बा स्थित हीरो मोटर्स शोरूम के मालिक प्रशांत उर्फ राहुल ने बताया कि शनिवार को साप्ताहिक बंदी थी। जिसके चलते शोरूम बंद था। रविवार सुबह रोज की तरह कर्मचारी शोरूम खोलने पहुंचे कर्मचारियों ने शोरूम खोलकर यहां पर साफ सफाई शुरू की तो, कैश काउंटर समेत अन्य कांउटर के दरवाजे खुले देखे तो कर्मचारियों के होश उड़ गए।
कर्मचारियों ने घटना की सूचना फोनकर शो रूम मालिक को देने के साथ डायल 112 पर फोनकर पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। पतारा चौकी इंचार्ज अनुराग सिंह समेत घाटमपुर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने यहां पर मौजूद कर्मचारियों से घटना की जानकारी जुटाई है।
घाटमपुर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। सीसी टीवी फुटेज में कैद चोरों की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा शोरूम पर पहुंची पतारा चौकी पुलिस ने यहां पर सीसी टीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो पुलिस को सीसी टीवी फुटेज में दो चोर चोरी की घटना को अंजाम देते नजर आ रहे है। चोरों ने चोरी की घटना को साबर के सहारे अंजाम दिया है।
ये भी पढ़ें- Kanpur Fire: कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग… दमकल की कई गाड़ियां मौके पर, बुझाने का कर रही प्रयास
