अयोध्या: रामनगरी का आकर्षण बढ़ाएंगे सूर्य स्तंभ, धर्मपथ पर 40 सूर्य स्तंभ लगाने का काम शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामनगरी को सूर्य स्तंभ से सुसज्जित करने का काम शुरू कर दिया गया है। धर्मपथ पर लगने वाले 40 सूर्य स्तंभों से रामनगरी का आकर्षण और बढ़ जाएगा। इसके अलावा पूरे नगर क्षेत्र में 25 श्रीराम स्तंभ भी लगाने का काम शुरू हो गया है। 

Untitled-13 copy

सूर्य स्तंभ लगाने का कार्य कर रही महाराष्ट्र की सन सिटी इनोवेशन कंपनी के आर्किटेक्ट सचिन ने बताया कि श्रीराम जब त्रेगायुग में वनवास काट कर अयोध्या पहुंचे थे तो उनका सूर्यवंशी परंपरा से स्वागत किया गया था। आज पुन: उसी दृश्य को दिखाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके लिए धर्मपथ पर 9 मीटर ऊंचे दोनों पटरियों पर 20-20 सूर्य स्तंभ लगाने का कार्य किया जा रहा है। स्तंभ के ऊपर लाइट इस तरह से लगाया जाएगा, जैसे सूर्य प्रकाश मान हो रहा हो। इस कार्य को दिसंबर तक पूरा करने लक्ष्य है। 

यह होगी विशेषता

धर्मपथ पर स्थापित किए जा रहे सूर्य स्तंभ में गदा और धनुष का चिह्न भी प्रतीक के रूप में दिखाई देगा। साथ ही स्तंभ पर गोल आकार की लाइट लगाई जाएगी, जो सूर्य के तरह प्रकाश मान होगी। 

ब्रह्म कुंड गुरुद्वारा पर लगाया गया चरण पादुका का चिह्न

ब्रह्मा कुंड गुरुद्वारा पर बनाए गए टेंट सिटी पर श्रीराम के चरण पादुका का चिह्न स्थापित किया गया है जबकि मोहबरा चौराहे पर सीताजी के चूड़ामणि का चिह्न प्रतीक के रूप में स्थापित किया गया है।

अयोध्या में सूर्य का विशेष महत्व है। श्रीराम सूर्यवंशी थे। इसलिए सूर्य स्तंभ और सोलर सिटी के रूप में अयोध्या को विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। स्तंभों के माध्यम से सूर्य की जो महिमा है उसे प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं के मन में श्रद्धा भाव आए इसके लिए सूर्य स्तंभ लग रहे हैं।

                                                                                         विशाल सिंह, उपाध्यक्ष, अयोध्या विकास प्राधिकरण

यह भी पढ़ें: 70 साल पुरानी श्रमिक कॉलोनी में निवासियों को नहीं मिल रहा मालिकाना हक, आंदोलन, धरना-प्रदर्शन जारी

संबंधित समाचार