Unnao के नवाबगंज टोल प्लाजा कर्मियों ने डीआरडीए कर्मचारी से की मारपीट, घटना का Video सोशल मीडिया में वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव के नवाबगंज टोल प्लाजा कर्मियों ने डीआरडीए कर्मचारी से की मारपीट।

उन्नाव के नवाबगंज टोल प्लाजा कर्मियों ने डीआरडीए कर्मचारी से मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित नवाबगंज टोल प्लाजा पर शनिवार देररात डीआरडीए कर्मचारी व टोल कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि टोल कर्मियों ने डीआरडीए कर्मचारी व उनके परिजनों से अभद्रता व मारपीट की। अजगैन पुलिस ने मामला शांत कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अमृत विचार डाट काम ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल अभी तक किसी भी पक्ष से कोई तहरीर कोतवाली नहीं पहुंची है।

बता दें कि शनिवार देररात करीब 2 बजे डीआरडीए कर्मचारी परिवार के साथ कानपुर जाते समय लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित नवाबगंज टोल प्लाजा पर पहुंचे। गाड़ी निकालने को लेकर टोल कर्मियों व डीआरडीए कर्मचारी में विवाद हो गया। आरोप है कि टोल कर्मियों ने डीआरडीए कर्मचारी व उसके परिजनों से अभद्रता व मारपीट की।

सूचना पर अजगैन पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से कोतवाली में तहरीर देने की बात कही। लेकिन दोनों में किसी भी पक्ष ने कोतवाली में अब तक तहरीर नहीं दी है।

इसे लेकर टोल मैनेजर एएस चौहान ने बताया कि कार के टोल टैक्स लेने को लेकर विवाद हुआ था। कार सवारों ने टोल कर्मियों से मारपीट की थी। इसके बाद विवाद बढ़ गया। वहीं कोतवाली प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना पर चौकी इंचार्ज मौके पर गए थे। लेकिन किसी पक्ष से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जायेगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: सूने घर में घुसे चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम... ऐसे हो गए फरार, लोगों में नाराजगी

संबंधित समाचार