बरेली: पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन, पारा लुढ़ककर सात डिग्री पहुंचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मौसम विज्ञानियों के अनुसार 12 दिसंबर को बारिश होने के बाद बढ़ेगा कोहरा

बरेली, अमृत विचार। पछुआ हवाएं चलने से रविवार को ठंड और गलन बढ़ गई, हालांकि दोपहर में धूप खिलने से कुछ राहत मिली। 12 दिसंबर को बारिश के बाद कोहरा बढ़ जाएगा और गलन भी बढ़ेगी। रविवार को न्यूनतम तापमान लुढ़ककर सात डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पिछले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट हुई है। वहीं, अधिकतम तापमान दो डिग्री की गिरावट के साथ 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि 12 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान है, जिससे जिले में बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है। सप्ताह के पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान सुबह व शाम को कोहरे में इजाफा होगा। दृश्यता 20 मीटर तक रहने के पूर्वानुमान है।

ये भी पढ़ें- बरेली: 300 किमी से ज्यादा यात्रा पर भी बस में सिर्फ एक ड्राइवर, यात्रियों की जान से किया जा रहा खिलवाड़

संबंधित समाचार