कानपुर: युवक की गला काटकर नृशंस हत्या, प्रेम-प्रसंग में वारदात का शक
कानपुर। नवाबगंज थाना क्षेत्र में युवक की गला काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुँचे है। वारदात नवाबगंज के गंगाबैराज से 12 सौ मीटर दूर रामेश्वर गेस्ट हाउस के पास की बताई जा रही है। मृतक का नाम प्रतीक बताया जा रहा है। जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष है। मृतक प्रतीक नवाबगंज मे अकेले रहता था। प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हत्यारोपियों की तलाश शरू कर दी।
यह भी पढ़ें:-Rail News: आज से लखनऊ-छपरा सहित 18 जोड़ी ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें
