लखनऊ: मजदूर का हत्यारोपी दोस्त समेत इनामी बदमाश गिरफ्तार
सुशांत गोल्फ सिटी और गाजीपुर पुलिस ने की कार्रवाई, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
लखनऊ, अमृत विचार। सुशांत गोल्फ सिटी में मजदूर सनी की हत्या दोस्त शानू ने उसके सिर पर सरिया मार कर की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी फरार हो गया था। रविवार को पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने सनी हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं, गाजीपुर पुलिस ने 10 हजार के इनामी बदमाश अक्षत जोशी उर्फ उत्कर्ष को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि बीते 3 दिसम्बर को गोसाईगंज अर्जुनगंज निवासी सनी सुशांत गोल्फ सिटी ओमेक्स आर-टू के समीप कचरे के ढेर में मरणासन्न हालत में पाया गया था। पुलिस ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट पहुंचा कर हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद पिता मुंशीराम ने बेटे के दोस्त शानू पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि रविवार को पुलिस ने उतरेठिया ओवरब्रिज के पास से शानू वाल्मीकि को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में हत्यारोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया।
वहीं, दूसरी तरफ गाजीपुर पुलिस ने 10 हजार के इनामी बदमाश अक्षत जोशी उर्फ उत्कर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक विकास राय के मुताबिक,अक्षत जोशी गिरोह बनाकर गाजीपुर समेत आसपास के थाने में लूटपाट को अंजाम देता था। आरोपित को नोएडा के महाराणा प्रताप आम्रपाली अपार्टमेंट के पास गिरफ्तार किया गया है। गाजीपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट समेत 25 मुकदमे दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें:-Rail News: आज से लखनऊ-छपरा सहित 18 जोड़ी ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें
