डॉ मोहन यादव होंगे मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री, चुने गए विधायक दल के नेता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। उज्जैन दक्षिण से भाजपा विधायक मोहन यादव मध्यप्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ओबीसी नेता यादव (58) को शाम को भोपाल में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में हुई बैठक में मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।

वह निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में उच्च शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत थे। मप्र में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन के बूते भाजपा ने राज्य में अपनी सत्ता बरकरार रखी है।

ये भी पढ़ें - भोपाल: गहमागहमी भरे माहौल में भाजपा विधायक दल की बैठक शुरु, पर्यवेक्षक मौजूद

संबंधित समाचार