सुलतानपुर: वृद्ध की हत्या के मामले में हरकत में आई पुलिस!, पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर। कोतवाली के मझगवा गांव में तीन दिसंबर को भूमि विवाद के चलते धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल वृद्ध की मौत के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले में नामजद दो आरोपियों (पिता पुत्र) को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से मारपीट में प्रयुक्त लाठी एवं धारदार हथियार को भी  बरामद कर लिया है। आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय  के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

बताते चलें कि 3 दिसंबर को विपक्षियों ने भूमि विवाद को लेकर वृद्ध जय प्रकाश मिश्र (72) को लाठी एवं धारदार हथियार से मारा पीटा था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शनिवार को उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे शिव प्रकाश मिश्र ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही करुणा शंकर, विनय एवं विपुल के विरुद्ध नाम जद केस दर्ज कराया था। 

वृद्ध की मौत के बाद हरकत में आई पुलिस ने सोमवार को मामले में नामजद करूणा शंकर मिश्र एवं उनके बेटे विनय मिश्र को सुरापुर के शाहगंज रोड से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों से  मारपीट में प्रयोग की  गई दो लाठियां एवं एक गड़ासा भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: सुलतानपुर: लोगों की जान का दुश्मन बनीं नीलगाय!, दो कारों से टकराईं, वृद्ध की मौत समेत कई लोग हुए घायल, कोहराम

संबंधित समाचार