उप्र: 31 हजार 661 शिक्षकों की नियुक्ति का आदेश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक विद्यालयों में खाली पड़े 31 हजार 661 पदों शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव बेसिक रेणुका कुमार की ओर से शासनादेश जारी किया गया है। सचिव ने बताया कि प्राथमिक स्कूलों में …

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक विद्यालयों में खाली पड़े 31 हजार 661 पदों शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव बेसिक रेणुका कुमार की ओर से शासनादेश जारी किया गया है।

सचिव ने बताया कि प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापकों के 31,661 रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षकों की कमी, नए शिक्षा सत्र को देखते हुए और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के क्रम में करीब 38 हजार पद शिक्षामित्रों को छोड़कर बाकी रिक्त पदों के लिए सहायक अध्यापकों की नियुक्ति का शासनादेश जारी कर दिया है।

बता दें कि बेसिक शिक्षा विभाग ने 69 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए छह जनवरी 2019 को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का आयोजन किया था। बेसिक शिक्षा विभाग ने टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों का 65 प्रतिशत अंकऔर पिछड़ा वर्ग व अन्य आरक्षित वर्ग के लिए 69 फीसद अंक निर्धारित किए थे।

इसे लेकर अभ्यर्थी कोर्ट चले गए, खासकर शिक्षामित्रों ने विरोध किया था। बीती 21 मई 2020 को सुप्रीम कोर्ट ने इन 69 हजार पदों में से करीब 38 हजार शिक्षामित्रों के लिए छोड़कर बाकी पदों पर भर्ती करने के निर्देश दिए थे। ऐसे में अब राज्य सरकार ने हफ्ते भर में सहायक अध्यापक के 31,661 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

अपनी मांग पर अड़े शिक्षा मित्र
31 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति मामले में शिक्षा मित्र अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। शिक्षा मित्रों को कहना है उनकी नियुक्ति 45 से 50 अंको के आधार दी जानी चाहिए। वहीं शिक्षा मित्र कटआफ को लेकर कोर्ट भी गये थे। वहीं परीक्षा नियामक प्राधिकारी के मुताबिक 45/40 कट ऑफ पर केवल 8018 शिक्षामित्र पास हुए हैं।

संबंधित समाचार