भातखंडे विश्वविद्यालय 13 वां दीक्षांत: मेडल पाने में बेटियां आगे, 18 दिसंबर को होगा कार्यक्रम, शोवना नारायण होंगी मुख्य अतिथि
अमृत विचार लखनऊ: राजधानी के भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 13वें दीक्षांत समारोह में इस बार भी बेटियों को सबसे अधिक मेडल मिलेंगे जबकि लड़के पीछे हैं। 18 दिसंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में 110 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की जायेगी। विश्वविद्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस बार सबसे अधिक 56% मेडल छात्राओं और 44% मेडल छात्रों को मिल रहे हैं।
इस बार 14-14 गोल्ड मेडल छात्र-छात्राओं को, पांच रजत पदक छात्राओं को दिया जाएगा। 6 कांस्य पदक छात्राओं को और 2 कांस्य पदक छात्रों को प्रदान किए जाएंगे। बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (बीपीए) में कुल 52 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की जा रही है। जिसमें 24 छात्राएं और 28 छात्र शामिल हैं। मास्टर आफ परफॉर्मिंग आर्ट्स के 55 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की जा रही है। जिसमें 38 छात्राएं और 17 छात्र शामिल हैं। इसके अलावा दीक्षांत समारोह में 3 छात्रों को पीएचडी की डिग्री प्रदान की जाएगी।
पद्मश्री शोवना नारायण होंगी मुख्य अतिथि
संगीत सम विश्वविद्यालय से इसे अब पूर्ण विश्वविद्यालय के दर्जा मिल चुका है। पूर्ण दर्जा पाने के बाद ये पहला दीक्षांत होने जा रहा है। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। वहीं पद्मश्री शोवना नारायण को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
ये भी पढ़े:- CLAT 2024 के परिणाम में लखनऊ के श्रेयस पांडेय ने बढ़ाया मान, अमृत विचार से बातचीत में बताये सफलता के टिप्स
