लखनऊ: जमीन बेचने का झांसा देकर 23 लाख की धोखाधड़ी, पीजीआई थाने में मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। पीजीआई थानाक्षेत्र अन्तर्गत सुभानीखेड़ा में जमीन दिलाने का झांसा देकर रियल एस्टेट कंपनी साइरस इंटर प्राइजेज और बिचौलिए ने मिलकर राजेश शर्मा के 23 लाख रुपए हड़प लिए। पीड़ित ने रुपए वापस मांगे तब जालसाज धमकाने लगे। डीसीपी पूर्वी आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर पीजीआई पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक बृजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक, आशियाना के आम्रपाली विहार निवासी राजेश शर्मा एक जमीन खरीदने के इच्छुक थे। उन्होंने बताया कि बिजनौर निवासी इंद्र बहादुर सिंह से प्लॉट के संबंध में बात हुई। आरोपी ने रियल एस्टेट कंपनी साइरस इंटर प्राइजेज के निदेशक मो. खालिद से मुलाकात कराई। आरोपियों ने सुभानी खेड़ा मोहल्ले में एक प्लॉट दिखाया।

बताया कि उक्त प्लॉट विवादित नहीं है। जाल में फंसाकर आरोपी ने वर्ष 2015 में बैनामा कर दिया। साथ ही पीड़ित राजेश ने इंद्र बहादुर के कहने पर खालिद के चचेरे भाई फिरोज के नाम पर 6 लाख रुपए का एडवांस में चेक दिया। इसके साथ ही कुल 23 लाख रुपए अदा किए।

तीनों आरोपियों ने मिलकर कहा कि आठ लाख दिखाओ, नहीं तो स्टांप अधिक लगेगा। साथ ही परिचित से बैनामा लिखवा दिया। बैनामे के बाद पीड़ित ने पड़ताल की तो पता चला कि उक्त जमीन का मुकदमा न्यायालय में लंबित है। फर्जीवाड़ा देख पीड़ित ने आरोपियों से संपर्क कर अपने 23 लाख रुपए वापस मांगे तो वह बदसुलूकी करने लगे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच में भीषण सड़क हादसा: ट्राली में पीछे से घुसी कार, हेड कांस्टेबल समेत तीन की मौत

संबंधित समाचार