वैज्ञानिक शेखर बसु का कोरोना वायरस से निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई)के पूर्व सचिव डा़ शेखर बसु का गुरुवार को निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे और कोराना से संक्रमित थे। डॉ़ बसु को किडनी की भी समस्या थी। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती …

कोलकाता। परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई)के पूर्व सचिव डा़ शेखर बसु का गुरुवार को निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे और कोराना से संक्रमित थे। डॉ़ बसु को किडनी की भी समस्या थी।

कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

बनर्जी ने ट्वीट करके शोक संदेश में कहा कि वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष के निधन की खबर से दुखित हूं। उनके परिजनों और संगी-साथियों के प्रति मेरी संवेदना।

डॉ़ बसु वर्ष 2015 से 2018 तक डीएई में सचिव के पद पर रहे। इसके पहले वह भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र के निदेशक थे। उन्होंने परमाणु पनडुब्बी कार्यक्रम के परियोजना निदेशक के पद पर रहते हुए उल्लेखनीय सेवाएं दी।

संबंधित समाचार