लखनऊ : निकाय कर्मचारियों की मांगे नहीं हुई पूरी, 16 को करेंगे काम बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में निकायकर्मी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ का आरोप है कि निकाय कर्मियों को अनदेखी लगातार जारी है। जिसके चलते प्रदेश के स्थानीय निकाय कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जिसके चलते एक बार फिर आन्दोलन की तैयारी है।

उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र ने बताया है कि सैकड़ों आन्दोलन, धरना-प्रदर्शन तथा प्रमुख सचिव नगर विकास के साथ हुई बैठक के बाद लम्बित प्रकरणों पर बनी सहमति पर भी समय रहते न कोई समाधान हुआ और न ही कोई आदेश जारी किए गए हैं। जिसके चलते अब आन्दोलन ही एक रास्ता बचता है।

उन्होंने बताया कि 16 दिसम्बर को प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय सांकेतिक कार्यबन्दी की जायेगी ,जिसकी तैयारी लखनऊ सहित प्रदेश की सभी नगर निगमों, नगर पालिका तथा नगरपंचायतो के साथ साथ जलसंस्थानो में भी हो रही है। प्रदेश की सभी इकाइयों के मुख्यालय पर 16 दिसम्बर को कार्यबन्दी करके सुबह 11 बजे से धरना-प्रदर्शन कर अपनी 13 सूत्रीय मांगों की याद दिलायेगी। इसके बाद भी यदि मांगे पूरी नहीं हुई,तो महासंघ लखनऊ नगर निगम सहित प्रदेश की सभी इकाइयों में अनिश्चितकालीन कार्यबन्दी करने को विवश होगा।

लखनऊ ईकाई की बैठक महासंघ कार्यालय पर आज हुई जिसमें संघ, महासंघ व नगर निगम,जलकल के सभी सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे और आन्दोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया,आज की बैठक में है.कैसर रजा,आर पी सिंह, गोमती त्रिवेदी, रामकुमार रावत,विजय यादव, संतोष श्रीवास्तव,मनोज वर्मा, चन्द्र मोहन, आन्नद मिश्र, अमरेन्द्र दीक्षित,कुंवर जय सिंह, नितिन त्रिवेदी, शैलेन्द्र तिवारी, राकेश तिवारी,अजय कुमार, पंकज अवस्थी,रुपेश कुमार पीन्टू, सुमित कुमार, सचिन चौधरी,श्रवण कुमार, बैरिस्टर पंडित अनिल शुक्ला आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में काम पर लौटे डॉक्टर और कर्मचारी, डिप्टी सीएम के आश्वासन के बाद लिया फैसला

संबंधित समाचार