बरेली: बीडीए सचिव समेत 118 लोग कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गुरुवार को जिले में कोरोना के 118 मामले सामने आए। इसमें बीडीए सचिव अमरीश श्रीवास्तव, मंडलायुक्त कार्यालय के दो कर्मचारी, डीआईजी आवास के लोग भी संक्रमित मिले हैं। वहीं, सेना के दो जवान, स्वास्थ्य विभाग के दो लोग, निजी अस्पताल के पांच लोगों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य …

बरेली, अमृत विचार। गुरुवार को जिले में कोरोना के 118 मामले सामने आए। इसमें बीडीए सचिव अमरीश श्रीवास्तव, मंडलायुक्त कार्यालय के दो कर्मचारी, डीआईजी आवास के लोग भी संक्रमित मिले हैं। वहीं, सेना के दो जवान, स्वास्थ्य विभाग के दो लोग, निजी अस्पताल के पांच लोगों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में एक व्यक्ति की मौत होना बताई गई है। हालांकि उस संक्रमित की मौत तीन दिन पहले ही हो चुकी है। एसीएमओ डा. अशोक कुमार के मुताबिक संक्रमित लोगों में एंटीजन और ट्रूनॉट से 61 लोग और आईवीआरआई से आई रिपोर्ट में 14 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। शेष प्राइवेट जांच में पॉजिटिव आए हैं।

वहीं, सीएमओ डा. विनीत कुमार शुक्ल की पत्नी की रिपोर्ट एक बार फिर से पॉजिटिव आई है। इससे पहले वह ट्रूनॉट से संक्रमित पाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट के अनुसार एक दिन में कुल 2615 लोगों का सैंपल लिया गया।

इसमें से 464 लोग संदिग्ध मिले थे। बताया जा रहा है कि इन लोगों में खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण दिखाई दे रहे थे। साथ ही कई लोग ऐसे भी थे जो कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आ चुके थे। स्वास्थ्य विभाग ने सभी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है।

इन इलाकों में मिले संक्रमित
गुरुवार को जिन इलाकों में संक्रमित मिले उनमें राजेन्द्र नगर, फिरोजपुर, किला छावनी, सेंधा, इस्लामाबाद, लेबर कालोनी, खलीलपुर, डेलापीर, फरीदपुर, क्यारा, गुलमोहर पार्क, इज्जतनगर, मढ़ीनाथ, लल्ला मार्केट, सुभाष नगर, कोहाड़ापीर, कैंट, मयूर विहार, डीआईजी कार्यालय, बीडीए कार्यालय, बरशेर, द्वारिकेष, देवरानिया, तिलहर, आशुतोष सिटी, पुलिस लाइन, मीरगंज, प्रेमनगर, खुदागंज, रामपुर गार्डन, आलोक नगर, सुभाष नगर, नार्थ सिटी, लाल फाटक, कुमार टाकिज, सिविल लाइंस, गुलाब नगर, स्वाधाम, मिटीडांडी, जनकपुरी, करगैना, फतेहगंज पूर्वी, अलीगंज, केसरपुर, इंद्रा नगर, डीडीपुरम, शास्त्री नगर, कानून गोयल, सदर, माडल टाउन समेत अन्य जगह शामिल है।

संबंधित समाचार