दक्षिण पश्चिम नाइजीरिया में सड़क हादसे में दस लोगों की मौत, सात अन्य गंभीर रुप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अबुजा। नाइजीरिया के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक बस के ट्रक से टकरा जाने से कम से कम दस लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। यातायात पुलिस ने यह जानकारी दी है।

संघीय सड़क सुरक्षा कोर की प्रवक्ता फ्लोरेंस ओकेपे ने ओगुन राज्य की राजधानी अबेओकुटा में संवाददाताओं से कहा कि यह घटना बस के तेज गति के कारण नियंत्रण खोने से लागोस-इबादान एक्सप्रेसवे के कारा पुल पर हुई। 

ओकेपे ने कहा कि एक्सप्रेसवे पर एक इंटरचेंज के लिए रास्ता तय करते समय चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। उन्होंने कहा कि घायलों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जबकि शवों को ओगुन के सगामू इलाके में एक मुर्दाघर में रखा गया है। 

ये भी पढे़ं- संरा महासभा ने गाजा में मानवीय मदद की आपूर्ति के लिए युद्धविराम की मांग को दिया अभूतपूर्व समर्थन

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव