बहराइच: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, चार अन्य घायलों का चल रहा इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवलरोड,बहराइच, अमृत विचार। जिले के लखनऊ बहराइच मार्ग पर दो बाईकों की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए थे। इनमें एक घायल की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जरवल रोड थाना क्षेत्र के जरवल कस्बा चीनी मिल बाईपास मार्ग पर गायत्री आश्रम के पास दो मोटरसाइकिल सवारों की आमने सामने से टक्कर हो गई।

सोमवार शाम को हुए हादसे में अजय (22) पुत्र राम जीवन, शेर मोहम्मद (20) पुत्र फकीर मोहम्मद, अली कौसर पुत्र अली हैदर निवासी बेलहरी थाना कर्नलगंज जनपद गोंडा तथा प्रवेश (18) पुत्र सीताराम निवासी ग्राम फतेहपुर थाना करनैलगंज व प्रहलाद पुत्र इंदर निवासी कोन्हाटा थाना कर्नलगंज जनपद गोंडा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जरवल रोड पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया था।

हालत गंभीर होने पर सभी को मेडिकल कालेज बहराइच रेफर किया गया था। हालात में सुधार न होने पर अजय पुत्र जीवन निवासी बेलहरी थाना करनैलगंज जिला गोंडा का इलाज हिन्द हॉस्पिटल सफेदाबाद बाराबंकी में चल रहा था। लेकिन बुधवार को सुबह अजय की मौत हो गई। जरवल रोड थाना प्रभारी विनोद कुमार राव ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर कर पीएम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। 

ये भी पढे:- रात भर ठंड में ठिठुरते धरने पर बैठे रहे एलयू के छात्र, नहीं दिया एडमिट कार्ड, परीक्षा छूटी, धरना जारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म