Unnao News: इंजन फेल होने से थमे ट्रेन के पहिए, घंटो तक यात्री रहे परेशान, बीघापुर स्टेशन पर खड़ी रही रायबरेली पैसेंजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में इंजन फेल होने से थमे ट्रेन के पहिए।

उन्नाव में इंजन फेल होने से ट्रेन के पहिए थमे। जिससे घंटो तक यात्री परेशान रहे। वहीं, तीन घंटे तक बीघापुर स्टेशन पर रायबरेली पैसेंजर खड़ी रही।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव के बीघापुर रेलवे स्टेशन में रायबरेली से कानपुर की ओर जा रही रायबरेली पैसेंजर का बुधवार सुबह इंजन फेल हो गया। इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी गयी। लगभग तीन घंटे बाद दूसरा इंजन आ सका, जिसके बाद ट्रेन रायबरेली रवाना हो सकी। तीन घंटे तक ट्रेन खड़ी होने से यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि इस दौरान कोई अन्य तीन न होने से अधिक परेशानी नहीं हुई। 

बता दें कि रायबरेली से कानपुर जाने वाली रायबरेली पैसेंजर बुधवार सुबह बीघापुर रेलवे स्टेशन पहुंची। जहां तकनीकी खराबी आने से ट्रेन का इंजन फेल हो गया। इंजन  लोड न लेने की जानकारी बीघापुर स्टेशन मास्टर अमन  दी गयी। इसके बाद स्टेशन मास्टर ने इंजन फेल होने की सूचना कंट्रोल को दी। इस दौरान तीन घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही।

जिसके बाद दूसरा इंजन मंगाया गया और ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हो सकी। तीन घंटे तक ट्रेन खड़ी होने से कानपुर, उन्नाव व आस पास स्टेशन जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके साथ तमाम यात्री अपनी ड्यूटी पर व तमाम छात्र विद्यालय समय से नहीं पहुंच सके।

ये भी पढ़ें- UP Police Transfer: कानपुर कमिश्नरेट से छह ACP का हुआ तबादला, इनको मिली यहां तैनाती, देखें- पूरी लिस्ट

संबंधित समाचार