काशी शिव बारात : डमरु की थाप पर निकली शिव बारात, झांकियों ने मोहा मन
वाराणसी, अमृत विचार। श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर लोकार्पण दिवस की दूसरी वर्षगांठ पर काशी विश्वनाथ धाम से मैदागिन तक भव्य शिव बरात निकाली गई। इस दौरान हजारों की संख्या में नाचते गाते भक्त इसमें शामिल हुए। भीड़ का आलम यह रहा कि सड़क पर पांव रखने की जगह नहीं बची। शिव की नगरी काशी में बाबा धाम के लोकार्पण दिवस को भक्तों ने लोक महोत्सव के रूप में मनाया। सुबह 11 बजे ही भक्त शोभायात्रा में शामिल होने के लिए सड़क पर उमड़ पड़े थे। काशीपुराधिपति की शोभायात्रा में झांकियों ने भी भक्तों का मन मोहा। चंद्रयान, श्री राम बारात, श्री राम मंदिर, शिव पार्वती आदि की झांकियां शिव बारात में चार चांद लगा रही थी।
इस दौरान विभिन्न संस्थाओं द्वारा मार्ग में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में अनेक संत महात्मा, गणमान्य नागरिक आगे बग्गी पर सवार थे। शोभायात्रा को दोपहर में विधायक नीलकंठ तिवारी ने झंडी दिखाकर प्रारंभ किया। शोभायात्रा में परम्परागत ढंग से बैंड, ढोल इत्यादि शामिल थे। शहर की आधी आबादी ने भी इस शोभायात्रा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

शिव बारात समिति के अध्यक्ष जगदम्बा तुलस्यान एवं मंत्री दिलीप सिंह ने कहा कि इस शिव बारात को भव्य बनाने के लिए महीनों से तैयारी की थी। खेलो इंडिया, बढेगा इंडिया की झांकी आकर्षित कर रही थी। दुर्गा के स्वरुप 9 देवियाँ विशेष आकर्षक का केंद्र थी। पंढरपुर से आए 12 फुट के हनुमान जी 8 लंगूरों के साथ शोभायात्रा में शामिल थे। नर मुंड लटकाए अपने साथियों के साथ मनमौजी भस्म उड़ाते हुए काशी को शिवमय बना दे रहे थे। भ
ये भी पढ़ें -महादेवा महोत्सव-2023: रामनगर और देवा ने जीता कबड्डी का मुकाबला, विजेता टीम को मिला यह पुरस्कार
