महादेवा महोत्सव-2023: रामनगर और देवा ने जीता कबड्डी का मुकाबला, विजेता टीम को मिला यह पुरस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, बाराबंकी। जिले में चल रहे महादेवा महोत्सव में बुधवार को खेल प्रतियोगिताएं प्रारंभ हुई। महोत्सव के तीसरे दिन आयोजक शिवप्रताप के द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें चार टीमों ने सहभागिता की। रामनगर और देवा ने अपने अपने प्रतिद्वंदियों को पराजित कर प्रतियोगिता जीत लीं।

इसके पूर्व कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी व नायब तहसीलदार शैलेश पांडेय ने फीता काट कर किया। पहला मुकाबला रामनगर व महादेवा के बीच हुआ। जिसमें रामनगर की टीम ने अपने प्रतिद्वंद्वी को परास्त कर बाजी मारी। 

दूसरा मुकाबला देवा रजनापुर के बीच खेला गया। जिसमें देवा की टीम ने एक तरफा जीत हासिल की। फाइनल मुकाबला रामनगर व देवा टीम के बीच खेला गया। जिसमे देवा की टीम ने शानदार जीत हासिल की।

विजेता टीम को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मैच में रेफरी फैजान अतुल शादाब मलिक व स्कोरर तीव्र गुप्ता तथा कमेंट्री की भूमिका अंकित तिवारी निभा रहे थे।

यह भी पढ़ें: वाराणसी: ट्रामा सेंटर में अब बिना परिचय पत्र नहीं कर पाएंगे प्रवेश, जानिये अस्पताल प्रशासन ने क्यों लिया यह अहम निर्णय

संबंधित समाचार