उमेश पाल हत्याकांड: गुड्डू मुस्लिम के साथ चांदनी की शुरु हुई तलाश
प्रयागराज, अमृत विचार। उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी पांच लाख के इनामी शूटर गुड्डू बमबाज के फरार होने के बाद से एसटीएफ लगातार तलाश कर रही है। लेकिन गुड्डू का कोई सुराग नही मिल सका है। वहीं अब पुलिस चांदनी की तलाश में जुट गई है। गुड्डू पिछले कई सालों से चांदनी और उसके बच्चों के साथ रह रहा था। जिसकी तलाश की जा रही है। माना जा रहा है कि चांदनी पर भी इनाम घोषित हो सकता है।
बता दें कि चांदनी उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी शूटर गुड्डू मुस्लिम 'बमबाज' का संबंध बताया जा रहा है। इसके सौतेले बेटे आबिद को पुलिस ने अरेस्ट किया था। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसको जेल भेजा दिया था। आबिद चांदनी और अब्दुल रहमान का बेटा है। लेकिन गुड्डू मुस्लिम पिछले कई सालों से चांदनी और उसके बच्चों के साथ रह रहा था। उसने ही चकिया चौराहे पर 'आबिद चिकन-मटन दुकान भी खुलवाई थी। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ये दुकान बंद है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने दुकान को अवैध बताकर ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया था।
उमेश पाल मर्डर केस में फरार चल रहे गुड्डू मुस्लिम पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। सूत्रों के मुताबिक गुड्डू के साथ चांदनी भी फरार है। गुड्डू सीसीटीवी कैमरे में बम बरसाते हुए देखा गया था। जिसके बाद उसकी पहचान हो सकी थी। फिलहाल अब एसटीएफ गुड्डू मुस्लिम के साथ चांदनी की भी तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें -महायोगी गोरखनाथ विवि में 15 दिसंबर से शुरू होगी तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी, सीएम योगी करेंगे अध्यक्षता
